“भोपाल में उमरिया कांग्रेस की मजबूत दस्तक”
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मिले उमरिया के दिग्गज, संगठन को धार देने पर मंथन
आगामी रणनीति और जनहित मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
उमरिया / भोपाल (मध्य प्रदेश)
संदीप तिवारी/ umaria- राजधानी भोपाल में आयोजित ‘ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्मेलन’ में उमरिया जिले की प्रभावशाली भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान उमरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय कोल के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से सौजन्य मुलाकात की मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष श्री विजय कोल एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पुष्पराज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ उमरिया जिले के संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। नेताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आमजन से जुड़ाव बढ़ाने के मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष श्री विजय कोल ने उमरिया जिले से जुड़े जनहित के विभिन्न विषयों को भी प्रमुखता से उठाया और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया।बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उमरिया जिले में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।
![]() |
बैठक में जिले के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि उमरिया कांग्रेस अब संगठनात्मक मजबूती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।


