भाजपा जिला उमरिया की नई कार्यकारिणी घोषित नव-पदाधिकारियों को दी गई बधाई, संगठन को नई मजबूती का विश्वास
संदीप तिवारी उमरिया। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला उमरिया के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल द्वारा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
घोषणा के दौरान विश्वास व्यक्त किया गया कि नवगठित टीम के कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जिले में भाजपा संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा। सभी पदाधिकारी संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
घोषित जिला पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
उपाध्यक्ष:
धनुषधारी सिंह, राजेंद्र तिवारी, सावित्री चौधरी, इंद्रभान त्रिपाठी, सुमित गौतम, बेला सिंह सैयाम, अमृत लाल जयसवाल, अमित सिंह
महामंत्री:
हरीश विश्वकर्मा, दीपक छतवानी, राधे कोल
मंत्री:
ममता सिंह, बबली यादव, प्रीति प्यासी, पंकज तिवारी, राममिलन यादव, शैलेन्द्र सिंह, योगेश द्विवेदी, पूजा बैगा
कोषाध्यक्ष:
संभुलाल खट्टर
सह कोषाध्यक्ष:
प्रेमलता बर्मन
कार्यालय मंत्री:
विनय मिश्रा
सह कार्यालय मंत्री:
नीरज चांदानी
मीडिया प्रभारी:
कौशल विश्वकर्मा
सोशल मीडिया प्रभारी:
श्रीधर राव
नव-घोषित पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।


