नवागत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने किया पदभार ग्रहण

संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों से की रूबरू चर्चा

संदीप तिवारी उमरिया/ नवागत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे और विकास अंतिम छोर तक सुनिश्चित हो, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि उमरिया आदिवासी बाहुल्य जिला है, जहां कार्य की व्यापक संभावनाएं हैं

और वे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जिले के समग्र विकास में योगदान देंगी।पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर श्रीमती सहाय ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्टेनो कक्ष, जनजातीय कार्य विभाग, अपर कलेक्टर कार्यालय, संयुक्त कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य शाखा, जनसंपर्क विभाग, आबकारी विभाग, डीपीसी कार्यालय, सहकारिता विभाग, रिकॉर्ड रूम, जिला योजना सांख्यिकीय विभाग, आवक-जावक शाखा सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया

 तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण उपरांत उन्होंने कलेक्टर सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर पी.के. सेनगुप्ता, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह, एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ़ अम्बिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग पूजा द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post