नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लाइन में मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी

मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, कुछ लोगों को काटा, इलाज के बाद सभी सुरक्षित


नौरोजाबाद, जिला उमरिया (म.प्र.)

नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों के बीच उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल होने के कारण मधुमक्खियां झुंड बनाकर उड़ने लगीं और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं। अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान भागते हुए कुछ गिने-चुने लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद जिन लोगों को मधुमक्खियों ने काटा था, उन्होंने नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार और दवाइयां देने के बाद सभी लोग सुरक्षित अपने घर लौट गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

 संदीप तिवारी

पत्रकार – जन सूत्र न्यूज़ संचालक, म.प्र.

Post a Comment

Previous Post Next Post