उमरिया संदीप तिवारी (मध्य प्रदेश): जिले की कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) विजय भगवानी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार, 5 अगस्त 2026 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (क्रमांक-पुअ/उमरिया/स्थापना/डी/6204/2026) के तहत तीन निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ और नई जिम्मेदारियाँ: निरीक्षक ज्योति शुक्ला (थाना प्रभारी, नौरोजाबाद): वर्तमान में थाना प्रभारी यातायात (ट्रैफिक इंचार्ज) के पद पर कार्यरत निरीक्षक ज्योति शुक्ला को अब नौरोजाबाद थाने की मुख्य कमान सौंपी गई है कार्यवाहक निरीक्षक गोविंद सिंह धुर्वे (थाना प्रभारी, पाली): रक्षित केंद्र उमरिया में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक गोविंद सिंह धुर्वे को पाली थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक चन्द्र कुमार तिवारी (प्रभारी जिविशा): वर्तमान में प्रभारी रक्षित निरीक्षक के रूप में सेवा दे रहे चन्द्र कुमार तिवारी को अब जिला विशेष शाखा (जिविशा) का प्रभारी बनाया गया है।
तत्काल प्रभाव से आदेश लागू पुलिस अधीक्षजीक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इन सभी शासकीय सेवकों को अस्थायी तौर पर अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख दर्शित नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्य हेतु लगाया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस), रक्षित निरीक्षक और संबंधित थानों को आवश्यक कार्रवाई एवं पालनार्थ भेज दी गई है।

.jpg)