राम मंदिर नौरोजाबाद में जीर्णोद्धार संकल्प के साथ होगा विशाल भण्डारा
संदीप तिवारी उमरिया/ जिले के नौरोजाबाद में चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर नौरोजाबाद स्थित राम मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राम मंदिर जीर्णोद्धार संकल्प शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह शोभायात्रा दिनांक 27 मार्च 2026, शुक्रवार को आयोजित होगी, जो रामलीला ग्राउंड से राम मंदिर नौरोजाबाद तक निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं का एकत्रीकरण दोपहर 04 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके पश्चात शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में रामायण पर आधारित 10 भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, बड़े हनुमान सहित अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहेंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।
आयोजन के अंत में राम मंदिर नौरोजाबाद परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

