SECL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जोहिला एरिया के AGM मुख्यालय स्थानांतरित, नया प्रभार सौंपा गया कैलाश चंद्र साहू की मुख्यालय में पोस्टिंग, जॉन साल्डाना को सौंपा गया एरिया का जिम्मा

 SECL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जोहिला एरिया के AGM मुख्यालय स्थानांतरित, नया प्रभार सौंपा गया

कैलाश चंद्र साहू की मुख्यालय में पोस्टिंग, जॉन साल्डाना को सौंपा गया एरिया का जिम्मा 

संदीप तिवारी उमरिया / जोहिला एरिया - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) प्रबंधन द्वारा माइनिंग संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले को लेकर प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। इस क्रम में जोहिला एरिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

जोहिला एरिया के एरिया जनरल मैनेजर (AGM) कैलाश चंद्र साहू को उनके पद से स्थानांतरित करते हुए SECL मुख्यालय में CMD के लिए OSD के रूप में पदस्थ किया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद जोहिला एरिया के संचालन की जिम्मेदारी जॉन साल्डाना को सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार जॉन साल्डाना को AGM प्रभारी के साथ-साथ GM (ऑपरेशन), जोहिला एरिया की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे अब वे जोहिला एरिया के संपूर्ण प्रशासनिक एवं परिचालन कार्यों की देखरेख करेंगे।


SECL प्रबंधन द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने वर्तमान ग्रेड में ही नई जिम्मेदारी संभालेंगे और तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को SECL के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post