गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां पूर्ण, अंतिम रिहर्सल संपन्न
संदीप तिवारी उमरिया/ जिले में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य समारोह स्थानीय अमर शहीद स्टेडियम ग्राउंड में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल अमर शहीद स्टेडियम ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड दल द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे ध्वज एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।
रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान पीटी प्रदर्शन, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम तैयारी का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार भागवानी, अपर कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या, डिप्टी कलेक्टर श्री कमलेश नीरज, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री किशन सिंह, परेड कमांडर, एसडीओपी उमरिया श्री नागेंद्र सिंह चौहान, श्री सुशील मिश्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


