⚡🌧️ अलर्ट : अगले 3 घंटों में पूर्वी मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली की चेतावनी 🌧️⚡ अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल और उमरिया में मौसम का कहर संभावित

 ⚡🌧️ अलर्ट : अगले 3 घंटों में पूर्वी मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली की चेतावनी 🌧️⚡

अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल और उमरिया में मौसम का कहर संभावित

संदीप तिवारी/  पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल एवं उमरिया जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। बताया गया है कि इस दौरान तेज गर्जना, बिजली चमकने और कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

प्रशासन ने जारी की सतर्कता

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों, खेतों और खुले स्थानों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

नागरिकों के लिए आवश्यक सावधानियां

खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, ऊँचे पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहें।किसान व मजदूर खेतों में काम तत्काल रोककर सुरक्षित स्थान पर शरण लें।जलभराव वाले क्षेत्रों और नदियों-नालों के पास जाने से बचें। बिजली चमकते समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक व धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

मौसम पर प्रशासन की नजर

स्थिति पर प्रशासन व मौसम विभाग की लगातार निगरानी बनी हुई है। आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post