बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह के प्रयासों से नौरोजाबाद में भाजपा कार्यालय का होगा निर्माण, कार्यकर्ताओं में उत्साह



 नौरोजाबाद में भाजपा कार्यालय का होगा निर्माण, कार्यकर्ताओं में उत्साह

संदीप तिवारी नौरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बांधवगढ़ विधायक श्री शिव नारायण सिंह के प्रयासों से नौरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। यह कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस के लिए भी उपयोगी साबित होगा। 


जानकारी के अनुसार कार्यालय भवन का लेआउट इंजीनियर द्वारा तैयार कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो” के संकल्प के साथ विधायक श्री शिव नारायण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए कार्यालय के निर्माण से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेंगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने आशा जताई कि अति शीघ्र भवन निर्माण कार्य होगा और शुभारंभ किया जाएगा !

इस अवसर पर मनीष सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), सती लाल बैग (पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद नौरोजाबाद), कमल चंदानी (अध्यक्ष व्यापारी संघ), राजेश यादव (मंडल अध्यक्ष भाजपा), झाला नरेश पटेल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post