नौरोजाबाद तेज रफ्तार पर लगाम: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
रफ्तार का कहर: हादसे के बाद पुलिस ने शुरू किया अभियान
संदीप तिवारी उमरिया/ उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत आज पुलिस ने नगर में लगातार बढ़ रहे तेज रफ्तार टू-व्हीलर चलाने के मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख़्ती दिखाते हुए को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई उस घटना के बाद तेज हुई, जिसमें एक लापरवाह दोपहिया चालक की वजह से एक महिला की मौत हो गई थी।
यातायात नियमों की अनदेखी महंगी, पुलिस ने शुरू की सख्त चेकिंग
घटना के बाद बस स्टैंड स्थित बाबुल लाइन रोड पर पुलिस टीमों ने दोपहिया व अन्य वाहनों की कड़ी जांच शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और हेल्मेट पहनने की सख्त हिदायत दी।
![]() |
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।


