उमरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी
संदीप तिवारी उमरिया। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने आदेश जारी करते हुए 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, रक्षित केंद्र से का.उनि. कोमल प्रसाद कोल को थाना नौरोजाबाद भेजा गया है, वहीं का.सउनि. रामकृष्ण साहू को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। काप्रआर. निलेश कुमार मिश्रा की पोस्टिंग चौकी ताला में की गई है। इसके अलावा आरक्षक राम प्रसाद और शेख यासिर को भी रक्षित केंद्र भेजा गया है।
अन्य जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें क्रमशः कोर्ट ड्यूटी कंट्रोल रूम रीडर शाखा चौकी अमरपुर और घुनघुटी में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये तबादले अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। सभी संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह कदम जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

