सांसद हिमाद्री सिंह ने अमर शहीद स्टेडियम उमरिया में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारम्भ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

  


सांसद हिमाद्री सिंह ने अमर शहीद स्टेडियम उमरिया में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारम्भ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

संदीप तिवारी उमरिया / उमरिया जिले के अमर शहीद स्टेडियम में देश के परंपरागत खेल रस्साकशी, कबड्डी, खो खो, दौड़, योगा, लाठी और कराटे का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया है।

युवा शक्ति, खेल भावना और स्वस्थ भारत के संकल्प को समर्पित यह आयोजन जिले की उभरती प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।


खेल न केवल शरीर को सशक्त बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।

सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. आपकी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण यूँ ही आगे बढ़ते रहें।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री ओमनारायण सिंह अन्नू जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री मिथलेश पयासी जी, नगर परिषद अध्यक्ष पाली श्रीमती शकुंतला प्रधान जी, सुश्री ज्ञानवती सिंह जी, श्री दीपक छतवानी जी, श्री धनुषधारी सिंह जी, श्री अनिल द्विवेदी जी, श्री उदय भान द्विवेदी जी, श्री रमाकांत तिवारी जी, श्री कमलेश गुप्ता जी सहित समस्त पदाधिकारी गण एवं स्थानीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post