उमरिया जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष
संदीप तिवारी, उमरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा उमरिया जिले के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने जिले के शेष बचे मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सूची जारी होते ही जिलेभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
घोषित मंडल अध्यक्ष इस प्रकार हैं
बांधवगढ़ करकेली : विनोद सिंह
कोहका : शिवकुमार साहू
मानपुर इंदवार : सोमचंद रजक
घुनघुटी : अशोक नायक
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि नए अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को और अधिक तेजी, सक्रियता और सशक्त तरीके से आगे बढ़ाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए मंडल अध्यक्ष संगठन के विस्तार को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प भी दोहराया।

