मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ बिरासिनी माता के किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ बिरासिनी माता के किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

संदीप तिवारी उमरिया / जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पाली स्थित प्रसिद्ध माँ बिरासिनी माता मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपरिवार दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ बिरासिनी माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए कहा कि माता की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली आए। उन्होंने प्रार्थना की माँ बिरासिनी अपनी कृपा दृष्टि सदैव प्रदेश और प्रदेशवासियों पर बनाए रखें।

दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला।

माँ बिरासिनी माता मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री की यह धार्मिक यात्रा प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना का प्रतीक मानी जा रही है।

इस अवसर पर विधायक मीना सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग  सुरभि गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post